Amarnath Yatra: कोरोना के चलते दूसरी साल फिर रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, अब ऐसे होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

इस साल भी पवित्र अमरनाथ यात्रा नहीं होगी। कोरोना महामारी के चलते दूसरी साल भी अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। अब इस साल यात्री ऑनलाइन ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। इसका ऐलान जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलनी थी। कोरोना के हालात सामान्य होने पर श्राइन बोर्ड ने इसकी तारीखें तय की थीं। जिसके चलते बीते 1 अप्रैल से यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे थे। लेकिन अब जेके प्रशासन ने यात्रा को रद्द कर दिया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस साल भी अमरनाथ यात्रा को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। पिछले साल भी महामारी की स्थिति के कारण यात्रा को रद्द कर दिया गया था। इस साल ऑनलाइन दर्शन 28 जून से हो सकेंगे। 22 अगस्त को चादी मुबारक को गुफा में ले जाया जाएगा।
बोर्ड ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने श्री अमरनाथ जी यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। लेकिन पवित्र गुफा में सभी काम पारंपरिक अनुष्ठान से किए जाएंगे। हालांकि, इस साल भक्तों के लिए आरती की सुविधा ऑनलाइन होगी। इस फैसले की घोषणा जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने श्राइन बोर्ड के साथ हुई लंबी चर्चा के बाद फैसला लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS