JNU Violence: जानें कैसे आग की तरह जेएनयू में फैली हिंसा, मिले सबूत

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीती रविवार शाम को दो गुटों में झड़प के बाद कुछ नकाबपोशों के एक समूह ने कैंपस में हमला कर दिया। जिसके बाद देशभर में इसका विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आरएसएस के छात्र संगठन पर आरोप लगाया गया है।
एबीवीपी ने कहा कि 26 छात्रों और शिक्षकों को हमले में घायल कर दिया गया था। मुंबई के विभिन्न कॉलेजों के छात्र और कोलकाता के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जेएनयू में अपने समकक्षों के साथ एकजुटता से प्रदर्शन कर रहे थे।
ऐसे में इस हिंसा को लेकर कुछ सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीनशॉर्ट शेयर हो रहे हैं। जेएनयू छात्रसंघ ने एबीवीपी पर हिंसा का आरोप लगाया है। बता दें कि रविवार को जेएनयूएयू की ओर से साबरमती हॉस्टल से मार्च निकाला जाना था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई।
इसी दौरान कुछ चैट के मैसेज वायरल हो रहे हैं इसमें एसएसएस यूथ विंग और लेफ्ट टेरर डाउन डाउन के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चैट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं। इस स्क्रीनशॉट्स के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश दे दिए हैं। एचआरडी मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है, इसके लिए बाहरी लोगों को दोषी ठहराया है। मंत्रालय ने कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS