Joshimath Alert: जानें जोशीमठ में कहां है सबसे ज्यादा खतरा, इन 4 वार्डों के लोग रहे सावधान

जोशीमठ उत्तराखंड का एक शहर है, जो चमोली जिले में आता है। यहां बीते कुछ दिनों से मकान गिरने की शिकायत आ रही थी। अब तक 600 से ज्यादा घरों में दरारें आ चुकी हैं। तीन हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। लोग घर छोड़कर राहत शिविरों में या दूसरे शहरों में जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोशीमठ में कुल साढ़े चार हजार घर हैं। इनमें से 610 में बड़ी दरारें आ गई हैं। ऐसे में इनमें रहना सुरक्षित नहीं रह गया है। जोशीमठ में भू धंसाव और मकानों में आई दरारों की घटनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से चार वार्डों को असुरक्षित घोषित किया है। साथ ही इन इलाकों में रह रहे लोगों को तत्काल इस जगह को खाली करने के लिए कहा गया है। सुनील वार्ड, मनोहर बाग, सिंह धार और मारवाड़ी वार्ड के अलावा गांधी नगर वार्ड रहने के लिए असुरक्षित हैं।
बता दें कि साल 1976 की मिश्रा आयोग की रिपोर्ट से लेकर 2006 के वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी की रिपोर्ट तक में जोशीमठ के बारे में भविष्यवाणी की गई थी। किसी भी तरह का निर्माण व अन्य गतिविधियां नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। ऐसा करने से यह इलाका असुरक्षित हो सकता है। लेकिन इसके बाद भी इन रिपोर्ट्स की अनदेखी की गई और नतीजा आज सभी के सामने एक समस्या बनकर पैदा हो गया है। घरों में बड़ी बड़ी दरारें और सड़कों पर भी तरारें आई हुई हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS