चीन लिए जासूसी करने वाले पत्रकार के खिलाफ मिले चौंकाने वाले सबूत, स्पेशल सेल ने किए ये खुलासे

चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रीलांस जर्नलिस्ट राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिल रही है कि वो लगातार चीन के साथ भारत की जानकारियां शेयर कर रहे थे। उनके साथ एक चीनी महिला किंग शी और नेपाली नागरिक राज बोहरा को भी इंटेलिजेंस एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्लोबल टाइम्स के लिए लिखते थे आर्टिकल्स
जानकारी मिल रही है कि राजीव शर्मा चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के लिए भी फ्रीलांस कर रहे थे। चीनी इंटेलिजेंस अफसर से उनकी मुलाकात लिंक्डइन के जरिए हुई थी। इसके बाद लालच में आकर उन्होंने चीनी एजेंसी के लिए काम करना शुरू कर दिया था।
सूत्रों के मुताबिक, 2016 से 2018 के बीच उन्होंने भारत की कई गुप्त सूचनाएं चीन तक पहुंचाई। इसके बाद 2019 में वो जॉर्ज नाम के अन्य चीनी अफसर से मिले। फिर उन्होंने दूसरे देशों के लिए सूचनाएं पहुंचाने का काम किया। इन देशों में मालदीव, थाईलैंड, लाओस और काठमांडू जैसे देश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जॉर्ज से मिलने के बाद वो लगातार भारत की गुप्त सूचनाएं चीन तक पहुंचाते रहे हैं।
40 से 50 लाख तक की कमाई
इसके अतिरिक्त एक चीनी शेल कंपनी के जरिए भी चीन के लिए व्यापार किया जा रहा था। इसके अंतर्गत चीन को दवाएं निर्यात की जाती थी। बताया जा रहा है कि इस व्यापार से कमाए गए पैसे को राजीव शर्मा जैसे एजेंट पर खर्च किए जाते थे। जानकारी मिल रही है कि इस काम से उन्होंने साल भर में 40 से 50 लाख रुपये कमाए। बता दें कि राजीव शर्मा की पहुंच मिनिस्ट्री तक थी। उनके पास PIB Card भी था और उनकी मीडिया इंडस्ट्रीज में भी अच्छी पहुंच थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS