गुवाहाटी में जेपी नड्डा बोले- झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस, जहां भी जाएगी घोटाला करेगी

असम के गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जेपी नड्डा ने कहा है कि असम की जनता ने शुरू से एनडीए को समर्थन देने का मन बना लिया है। असम की जनता ने प्रथम और द्वितीय चरण में एकतरफा फैसला दिया है और तीसरे चरण में भी जनता का मन स्पष्ट दिख रहा है।
झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इन्होंने (कांग्रेस) कहा था कि हम किसानों का ऋण 7 दिन में माफ करेंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री जाएगा। एक मुख्यमंत्री को तो जनता ने ही हटा दिया, बाकी मुख्यमंत्रियों को आप कब हटाने वाले हैं? झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस पार्टी है।
असम में कांग्रेस के द्वारा दी गईं 5 गारंटी पर भी जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इतिहास में कांग्रेस ने चाय बगान के कर्मचारियों के लिए क्या किया? मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस में गारंटी बनाने वाले कौन हैं और उनकी जानकारियां कितनी सीमित हैं। इन्होंने किस तरीके से लोगों को बरगलाया है ये बात सब लोग जानते हैं।
कांग्रेस पार्टी जहां भी जाएगी घोटाला करेगी
कांग्रेस पार्टी जहां भी जाएगी घोटाला करेगी। इनको सेवा का 'स' भी टच नहीं करता है, ये ही इनका इतिहास रहा है। ये इतना उद्देश्यविहीन प्रोजेक्शन देते हैं कि वो कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की कहानी कहता है।
पश्चिम बंगाल के नतीजे चौंकाने वाले आएंगे
इसके अलावा जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे इस बार चौंकाने वाले आएंगे। ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए बंगाल की जनता आतुर बैठी है, पहले दो चरण में ये साफ हो गया है कि टीएमसी साफ और बीजेपी आ रही है। नंदीग्राम में भी भाजपा की जीत निश्चित है।
डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है
राहुल गांधी जी की जानकारियां बहुत सीमित हैं, उनको असम की संस्कृति का ज्ञान थोड़ा कम है। अवसरवादी राजनीति करने वाले लोगों और डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है तो ऐसे लोग बदरुद्दीन को ही पकड़ के चलेंगे। तमिलनाडु में हम AIADMK के साथ सरकार बनाएंगे, पुडुचेरी में हम एनडीए की सरकार बना रहे हैं और केरल में भी हम एक शक्ति के रूप में उभरने वाले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS