जेपी नड्डा बोले, बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा

जेपी नड्डा बोले, बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा
X
बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। 10 करोड़ डोर टू डोर स्क्रिनिंग बिहार में की गई है। राज्य में 35 हजार से बढ़कर आज 1 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए में बिहार सरकार को बधाई देता हूं। आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार के विषय में हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति में एक विशेष स्थान बिहार ने हमेशा रखा है।

चाहे वो राजनीतिक विषय हो, सामाजिक विषय हो, सांस्कृतिक पक्ष हो, हर क्षेत्र में बिहार ने नेतृत्व किया है। बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा है। चंपारण सत्याग्रह को या नव निर्माण आंदोलन को या जय प्रकाश जी को हम याद करें, तो हमें पता लगता है जब सभी ने समझौता कर लिया था, तब बिहार ने नेतृत्व दिया है।

कोरोना ऐसी बीमारी है जिसको भूतकाल में किसी ने नहीं देखा था। विकसित से विकसित देशों ने भी कोरोना संकट में खुद को असहाय समझा। ऐसे समय में मोदी जी ने स्पष्ट कहा कि जान है, तो जहान है। 130 करोड़ देशवासियों को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने समय पर लॉकडाउन का फैसला लिया।

बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। 10 करोड़ डोर टू डोर स्क्रिनिंग बिहार में की गई है। राज्य में 35 हजार से बढ़कर आज 1 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए में बिहार सरकार को बधाई देता हूं।आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया। 3 लाख करोड़ रुपये एमएसएमई सेक्टर को दिया गया, इसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वितरित भी कर दिए गए हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।

लगभग 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और रियायती क्रेडिट देना सरकार ने तय किया है। इसके लिए किसानों को प्रेरित करना भी हमारा ही काम है। प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल की बात की है। बिहार में हमें मखाना उद्योग को आगे बढ़ाना है, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर के शिल्क उद्योग को भी हमें आगे बढ़ाना है। मुजफ्फरपुर की लीची, मधुबनी का शहद, इन सबको हमें आत्मनिर्भर भारत के तहत आगे बढ़ाना है।

आज हम बड़े गौरव के साथ कह सकते हैं कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आजाद भारत में, आजाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी है। इस पॉलिसी की विशेषता को सभी कार्यकर्ता समझें, इसके बुनियादी ढांचे को समझें। 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल हेल्थ केयर की बात की है। देश में आप कहीं भी चले जाएं, आपके डिजिटल हेल्थ कार्ड में आपके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी होगी। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी।

मुझे इस बात की खुशी है कि बिहार ने कोविड संकट, चाहे बिजली गिरने से लोग हताहत हुए वो संकट हो और बाढ़ राहत के कार्यों में आप सब लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। लगभग 20 लाख प्रवासी श्रमिकों को आपने 203 करोड़ रुपये की राहत पहुंचायी है। इसी तरीके से किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए लगभग 12.35 लाख किसानों को आपने 417 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

Tags

Next Story