जेपी नड्डा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, शाह ने उनके कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। शाह ने कहा कि नड्डा के सेवा विस्तार पर सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई।
अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आज जेपी नड्डा (JP Nadda) के लिए प्रस्ताव रखा है। बीजेपी (bjp) के सभी सदस्यों ने इसे स्वीकार कर लिया है। बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का चुनाव हमारे संविधान के अनुसार होता है। यह वर्ष सदस्यता का वर्ष है, कोविड के कारण सदस्यता कार्य समय पर नहीं हो सका था, इसलिए संविधान के अनुसार कार्य का विस्तार किया गया है।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने फैसला लिया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री @JPNadda का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है।
— BJP (@BJP4India) January 17, 2023
- श्री @AmitShah #BJPNEC2023 pic.twitter.com/h8gJVxL2C5
ऐसे में राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh) ने जो प्रस्ताव रखा, उसे सर्वसम्मत समर्थन मिल गया। अब नड्डा जी जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में हमारा बिहार (Bihar) में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट था। एनडीए ने महाराष्ट्र में बहुमत हासिल किया, उत्तर प्रदेश जीता और पश्चिम बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी। हमने गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS