असम विधानसभा चुनाव 2021: जेपी नड्डा ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र, NRC समेत किये ये बड़े वादे

असम विधानसभा चुनाव 2021: जेपी नड्डा ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र, NRC समेत किये ये बड़े वादे
X
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने अपने आपको बढ़ाने के लिए आपके सामने 10 संकल्प रखने का फैसला किया है। पहला-मिशन ब्रह्मपुत्र।

असम विधानसभा चुनाव 2021: असम विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। राज्य में इसी चुनावी सरगमी के बीच असम के गुवाहटी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान राज्य के सीएम सोनोवाल भी मौजूद रहे। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में असम की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। इसे भाजपा ने 'असम के लिए 10 संकल्प' का नाम दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने भी असम को पांच गारंटी हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने अपने आपको बढ़ाने के लिए आपके सामने 10 संकल्प रखने का फैसला किया है। पहला-मिशन ब्रह्मपुत्र। बाढ़ जो यहां की समस्या बनी हुई है। उसे नए-नए तरीके से रोकने का प्रयास किया जाएगा। ताकि हम बाढ़ की त्रासदी से असम की जनता को बचा सकें और वो विकास की नई कहानी लिख सकें।

भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को और सशक्त करने का वादा किया है। घोषणा पत्र में घोषणा की गई है कि ओरुनोडोई योजना के तहत 30 लाख पात्र परिवारों को महीने में 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हम अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ नाम घरों का अच्छे से निर्माण हो सके उसके लिए सभी नाम घरों को ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

वहीं पार्टी ने नामघरों और सातरों का संरक्षण करने का वादा किया है। पार्टी ने कहा है कि आदिवासियों और आदिवासी समुदायों के पूजा स्थलों को फिर से हासिल करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इन जगहों को अवैध अतिक्रमणों से मुक्त करेगी।

इसके अलावा पार्टी ने वादा किया है कि असम देश में सबसे ज़्यादा तेज़ी से नौकरियां पैदा करने वाला राज्य बनेगा। सरकारी क्षेत्र में हम दो लाख लोगों को नौकरी देंगे जिसमें से एक लाख लोगों को हम 31 मार्च 2022 तक नौकरी देंगे। निजी क्षेत्र में 8 लाख नौकरियों की व्यवस्था की जाएगी।

एनआरसी को दुरुस्त किया जाएगा। असम के अधिकारों के लिए हम एनआरसी के लिए काम करेंगे। एनआरसी में हम असली भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों की पहचान के लिए प्रयास करेंगे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि स्वामी विवेकानंद असम यूथ एंप्लॉयमेंट योजना के तहत 10 लाख युवा व्यवसायियों की मदद करेगी। भाजपा ने कहा है कि लोगों जमीन के पट्टे दिए जाएंगे।

Tags

Next Story