Kamlesh Tiwari murder case: कमलेश तिवारी की पत्नी बनीं हिंदू समाज पार्टी की नई अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब उनकी पत्नी किरण तिवारी को नया अध्यक्ष बनाया गया है। अब वो इस पार्टी की जिम्मेदारी को संभालेंगी। इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है।
हत्याकांड के बाद उनके परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और न्याय की मांग की थी। सीएम योगी ने ऐलान किया था कि तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये आर्थिक मदद के लिए दिए जाएंगे। परिवार को घर दिया जाएगा और सुरक्षा भी दी जाएगी।
Kiran Tiwari, wife of former Hindu Samaj Party president Kamlesh Tiwari, declared the new party president. https://t.co/JHuzpCaq6k pic.twitter.com/OSEqNELLDK
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2019
बीते दिनों गुजरात एटीएस ने कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों अशफाक हुसैन और मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।
इन दोनों ने ही लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख कमलेश तिवारी की उनके ऑफिस में घुसकर हत्या की थी। उसके बाद दोनों होटल से फरार हो गए। दोनों ने हत्या का जुर्म कबुल कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS