कंगना ने संजय राउत पर साधा निशाना, बोलीं- हिमाचल से पैसा कमाने वालों को हरमखोर या नमकहराम कहने पर चुप नहीं बैठूंगी

फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट आए दिन हर रोज किसी भी मुद्दे को लेकर ट्वीट के जरिए उनका बयान हाजिर रहता है। कंगना बॉलीवुड से ज्यादा राजनीतिक करियर के मुद्दों पर अग्रसित नजर आ रही है। सबसे ज्यादा हमलावर शिवसेना नेता संजय राउत पर होते नजर आती है।
आए दिन किसी भी मुद्दे को लेकर अक्सर दोनों में ट्वीटर बयानबाजी चलता ही रहता है। इस बीच फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट शिवसेना नेता संजय राउत का बिना नाम लिए हुए एक बार फिर अपने ट्वीटर हैंडल से एक बयान जारी किया है।
हालांकि उनके बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि यह तंज किसी और राजनीतिक नेता पर नहीं बल्कि मुंबई के शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधा जा रहा है। दरअसल, सैफ अली खान अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के लिए हिमाचल पहुंचे हैं।
इसके बाद सैफ अली खान की एक फोटो को कंगना रनोट ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि हिमाचल के देवभूमि इस समय मुंबई से ज्यादा फिल्म शूटिंग की मेजबानी कर रहा है। मुंबई से ज्यादा अब देवभूमि फिल्म शूटिंग का अड्डा बनता जा रहा है।
देवभूमि हर भारतीयों की है और इस राज्य से सभी लोगों को पैसा कमाने का हक है। इसलिए यहां से पैसा कमाने वाले किसी भी व्यक्ति को हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा बयान देता है तो मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करूंगी। उन्होंने कहा कि वह बॉलीवुड के जैसा चुप नहीं बैठेगी।
संजय राउत ने कंगना के लिए इस्तेमाल किया था हरामखोर
इसके पहले एक बार कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी थी। इस बयान पर संजय राउत ने कंगना के लिए 'हरामखोर' शब्द का इस्तेमाल किया था। साथ ही उन्होंने कंगना को सलाह दिया था कि वह मुंबई छोड़ सकती है।
अब वहीं, हरामखोर शब्द का इस्तेमाल कंगना रनोट ने किया है। यह देख हरामखोर या नमकहराम शब्द का इशारा शिवसेना नेता संजय राउत की ओर लग रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS