Kanjhawala Case: दिल्ली में महिला सुरक्षा पर स्वाति मालीवाल ने गृह मंत्रालय को भेजे 5 सुझाव, पुलिसिंग सिस्टम में हों ये बदलाव

Kanjhawala Case: दिल्ली में महिला सुरक्षा पर स्वाति मालीवाल ने गृह मंत्रालय को भेजे 5 सुझाव, पुलिसिंग सिस्टम में हों ये बदलाव
X
राजधानी दिल्ली में एक 20 साल की लड़की की सड़क हादसे में मौत के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गृह मंत्रालय से महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सिस्टम में सुधार के लिए कहा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवावार को गृह मंत्रालय को राजधानी में महिला सुरक्षा को लेकर कुछ सुझाव भेजे हैं। मालीवाल ने महिला सुरक्षा पर हाई लेवल कमेटी गठन करने के लिए कहा है।

स्वाति मालीवाल ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजधानी के पुलिसिंग सिस्टम में कुछ बदलाव के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में 66 हजार कर्मियों की भर्ती होनी चाहिए। गृह मंत्रालय को महिला सुरक्षा पर एक हाई लेवल कमेटी का गठन करना चाहिए। जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह सचिव भारत सरकार, पुलिस आयुक्त को शामिल किया जाना चाहिए।

आगे कहा कि दिल्ली पुलिस के पीसीआर सिस्टम को मजबूत किया जाना चाहिए। दिल्ली पुलिस को आधुनिक बनाएं, संवेदनशील और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय होनी चाहिए। पुलिस के संसाधन बढ़ाए जाएं। कंझावला हादसे पर दिल्ली पुलिस ने पीसी कर इस मामले पर दो बार अपडेट दिया है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने सबसे पहले बताया था कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की बॉडी को 10-12 किलोमीटर तक गाड़ी से घसीटा गया। जिससे लड़की की मौत हो गई। एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। दूसरी पीसी में मृतका की दोस्त के बारे में जानकारी दी और रोहिणी के एक होटल के बाहर से सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया। जिसमें लड़की और उसकी दोस्त दोनों दिख रहे थे। आरोपियों की 3 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उस हिसाब से जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Tags

Next Story