उज्जैन के महाकाल मंदिर में चिल्‍लाने लगा व्यक्ति, मैं हूं यूपी का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे

उज्जैन के महाकाल मंदिर में चिल्‍लाने लगा व्यक्ति, मैं हूं यूपी का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे
X
शख्स ने खुद को महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचकर चिल्लाना शुरू कर दिया कि मैं विकास दुबे हूं। उसे तत्काल मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इस मामले की सूचना दी। महाकाल थाना पुलिस उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम की तरफ रवाना हो गयी।

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से उत्तर प्रदेश के मोस्ट वॉन्डेट अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले यहां थाने पहुंचकर एक शख्स ने खुद को उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे बताने लगा।

खबर है कि इस शख्स ने खुद को महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचकर चिल्लाना शुरू कर दिया कि मैं विकास दुबे हूं। उसे तत्काल मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इस मामले की सूचना दी। महाकाल थाना पुलिस उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम की तरफ रवाना हो गयी।

सूत्रों के मुताबिक, उज्जैन के महाकाल मंदिर में तैनात होमगार्ड के जवान ने दर्शन करने आए विकास दुबे को देखा था। इसके बाद उसने यह जानकारी प्लाटून कमांडर रूबी यादव को दी। रूबी यादव ने इसकी जानकारी एसपी को दी। इसके बाद गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया। विकास दुबे उज्जैन के एक तिवारी नामक शख्स के सम्पर्क में था। इसी के माध्यम से विकास दुबे उज्जैन पहुंचा।

Tags

Next Story