कानपुर एनकाउंटर: पुलिस ने विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और बउआ दुबे को किया ढेर

उत्तर प्रदेश में कानपुर फायरिंग के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी बउआ दुबे और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। विकास दुबे के करीबी प्रभात मिश्रा को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद के एक होटल से गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रभात मिश्रा पुलिस कस्टडी से भाग रहा था जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया।
वहीं पुलिस ने बउआ दुबे को भी एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, बउआ दुबे ने अपने तीन साथियों के साथ देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था। जैसे ही पुलिस को लूट की खबर मिली वैसे ही पुलिस ने चारों बदमाशों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया। इस दौरान पुलिस और बउआ दुबे के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में बउआ दुबे को मार गिराया। हालांकि, बउआ के तीनों साथी फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद इटावा पुलिस ने आस-पास के जिले को अलर्ट कर दिया है। बउआ दुबे भी कानपुर शूटआउट का एक आरोपी था।
कैसे मारा गया प्रभात मिश्रा
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभात मिश्रा के एनकाउंटर के बारे में आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम प्रभात को लेकर फरीदाबाद से आ रही थी। रास्ते में गाड़ी पंचर हो गई। इस दौरान प्रभात ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद हुए एनकाउंटर में प्रभात मारा गया है। कुछ सिपाही घायल हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS