कानपुर में डॉक्टर की बेटी से 8 दरिंदों ने की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद शरीर पर ब्लेड से लिखा नाम

कानपुर में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बर्रा थाना क्षेत्र के एक हुक्का बार की है। जहां आरोपी ने पहले लड़की को जबरन हुक्का पिलाया। फिर नशीली दवा पिलाकर दरिंदगी को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी अपने 7 दोस्तों के साथ लड़की को सुनसान जगह ले गया। जहां उसको पीटा और शरीर पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया। पीड़ित पिता ने तीन नामजदों समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मालला बर्रा इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को विनय ठाकुर ने शुक्रवार को एक हुक्का बार में बुलाया था। जहां उसको पेय पदार्थ में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके साथ ही पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ उसे किसी सुनसान जगह ले गया। जहां उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और उसकी खूब पिटाई की। वहीं, आरोपी ने नाबालिग को शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम भी लिखा।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस संबंध में नौबस्ता एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बर्रा इंस्पेक्टर को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS