कर्नाटक: ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर पथराव मामले में अब तक 40 लोग गिरफ्तार, 12 पुलिस कर्मी घायल

कर्नाटक: ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर पथराव मामले में अब तक 40 लोग गिरफ्तार, 12 पुलिस कर्मी घायल
X
मामले में अब तक पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में 12 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

कर्नाटक (Karnataka) के धारवाड़ जिले के पुराने हुबली पुलिस स्टेशन (Hubli police station) पर बीती रात भीड़ ने पथराव कर दिया। इस मामले में अब तक पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में 12 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे और पूरे इलाके में धारा 144 को लागू किया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस हिंसा में शामिल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। शनिवार की रात को ओल्ड हुबली पीएस में एक मामला दर्ज किया गया। जहां एक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करने के लिए शिकायत दर्ज की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आगे कहा कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। जिस पर अन्य लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की और उसे गिरफ्तार किया। लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता आधी रात को थाने के बाहर जमा हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

इस मामले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसे एक संगठित हमला करार दिया और कहा कि इसके पीछे उन संगठनों को पता होना चाहिए कि राज्य ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं साफ तौर पर बताना चाहता हूं कि जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेगा। उसके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी। वे चाहे कोई भी हों। मैं ऐसी घटनाओं के पीछे के संगठनों से कहना चाहता हूं कि कानून न तोड़ें।

Tags

Next Story