Karnataka के अलावा 4 राज्यों में होंगे उपचुनाव, जानें कौन मारेगा बाजी

Karnataka के अलावा 4 राज्यों में होंगे उपचुनाव, जानें कौन मारेगा बाजी
X
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) के अलावा 4 अन्य राज्यों में भी उपचुनाव ( Bypoll Election ) होने जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, मेघालय और ओडिशा शामिल है। यहां पढ़ें किस सीट पर किसका पलड़ा भारी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) को लेकर प्रचार-प्रसार थम चुका है। अब तमाम पार्टियों और नेताओं को इंतजार है 10 मई का। कर्नाटक की जनता किसे अपने राज्य का पदभार सौंपती है, यह देखने वाली बात होगी। किसी भी पार्टी ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी हो, कांग्रेस हो या फिर जनता दल इस चुनाव को अपने नाम करने के लिए सभी ने एड़ी से चोटी का जोर लगाया है। अब चुनाव का परिणाम तो जनता के हाथ में है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान किया जाएगा, लेकिन इसके अलावा भी 4 अन्य राज्यों में 10 मई को उपचुनाव (By-Election on 10 May) होने वाले हैं। ऐसे में कर्नाटक के अलावा 4 अन्य राज्यों के उपचुनाव पर भी लोगों की नजर रहेगी।

इन राज्यों में होंगे उपचुनाव

आगामी 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के अलावा पंजाब, यूपी, ओडिशा और मेघालय में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। जिनमें पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर, यूपी में स्वार टांडा और छानबे विधानसभा सीट पर, ओडिशा में झारसुगुड़ा सीट और मेघालय में सोहियोंग विधानसभा सीट पर चुनाव होने वाले हैं। इन सीटों पर भी जीत पाने के लिए पार्टियों ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पंजाब में उपचुनाव

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट (Jalandhar Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को मैदान में उतारा गया है। वहीं, बीजेपी की ओर से इंदर इकबाल सिंह अटवाल मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव

बता दें कि स्वार टांडा विधानसभा सीट (Swar Tanda Assembly Seat) पर उपचुनाव आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने के बाद हो रहे हैं, जबकि छानबे विधानसभा सीट (Chanbe Assembly Seat) पर अपना दल के विधायक राहुल कोल के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।

ओडिशा में उपचुनाव

ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट (Jharsuguda Assembly Seat) पर उपचुनाव में 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, हालांकि यहां बीजेपी के तन्खाधर त्रिपाठी, कांग्रेस के तरुण पांडेय और बीजेडी से दीपाली दास के बीच मुकाबला माना जा रहा है। यहां पर उपचुनाव पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के बाद हो रहा है। बीजेडी ने दिवंगत मंत्री नबा किशोर दास की बेटी दीपाली दास को उम्मीदवार बनाया है।

मेघालय में उपचुनाव

वहीं, मेघालय की बात करें तो, यहां एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन बाद मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट (Sohyeong Assembly Seat) पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें...कर्नाटक चुनाव: सोनिया गांधी की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा ने EC से की शिकायत

Tags

Next Story