Karnataka Election Result: कर्नाटक का कौन बनेगा CM, इन नेताओं का नाम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election) के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस चुनाव में कांग्रेस (Congress) को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस विधानसभा चुनाव को वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की विजय के बाद जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है मुख्यमंत्री (CM) पद का चेहरा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक कांग्रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री बनने के नामों की चर्चा जोरों में है।
सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार या किसी और को मिलेगी कमान
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) अपने निर्वाचन क्षेत्र वरूणा से सीट दर्ज कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह बतौर मुख्यमंत्री कांग्रेस की पहली पसंद भी हो सकते हैं। सिद्धारमैया मैसूरु जिले के सिद्धारमनहुंडी से ताल्लुक रखते हैं और एक बार 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। यह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक में विस्तार देने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार (D K Shivakumar) को भी सीएम पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। शिवकुमार ने कनकपुरा विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की जीत पर कर्नाटक के लोगों को बधाई दी है और कहा कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार पर हाईकमान ही फैसला करेगा।
Also Read: Karnataka: कांग्रेस की जीत पर अखिलेश का BJP पर तंज, बोले- अंतकाल अब शुरू
कांग्रेस पार्टी की कड़ी परीक्षा
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस (Congress) पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि इन दोनों में से किसको कर्नाटक (Karnataka) मुख्यमंत्री का पद दिया जाए। यहां पर भी वही हालात पैदा ना हो जाए जैसा सियासी बवाल राजस्थान (Rajasthan) में देखने को मिल रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की तरह ही भिड़ंत सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में न हो जाए। कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के दोनों कद्दावर नेता क्षेत्र में अपना अलग ही दबदबा रखते हैं और खुद को सबसे आगे मानकर चल रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS