कर्नाटक में 6 फरवरी को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 13 नए मंत्रियों हो सकते हैं शामिल

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को जानकारी दी है कि 6 फरवरी 2020 दिन गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। कर्नाटक में भाजपा के टिकट पर उपचुनावों में विधायक चुने गए जनता दल (सेक्युलर) JDS और कांग्रेस के 10 अयोग्य विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। इस दौरान कुल 13 विधायक शपथ ले सकते हैं। विशेष रूप से, सभी निगाहें इस बात पर होंगी कि विस्तार के बाद कोई मंत्रिमंडल फेरबदल होता है या नहीं।
चूंकि भाजपा ने दिसंबर 2019 के उपचुनावों में अधिकतम सीटें जीतीं और कर्नाटक विधानसभा में बहुमत प्राप्त किया। जिसके करीब दो महीने बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बीतचीत को दौरान कहा कि कैबिनेट विस्तार 6 फरवरी को राजभवन में 10:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के साथ होगा। उन्होंने कहा कि 13 में से 10 कांग्रेस और जेडीएस से भाजपा में शामिल हुए विधायक शपथ लेंगे।
भाजपा में शामिल हुए थे बागी विधायक
बात दें बीते वर्ष तत्कालीन विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायकों को अयोग्य ठहराया था। जिसके बाद कार्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी को विधानसभा में विश्वास मत पेश करने में असफल रहे और 13 जुलाई को कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई थी। जिसके बाद राज्य में भाजपा ने सरकार बना लगी। वहीं बागी विधायक भाजपा में शामिल हो गए दिसंबर में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS