कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को, इतने विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को, इतने विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
X
2 फरवरी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि 6 फरवरी को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

कर्नाटक में राज्य मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा राज्य मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा है कि पार्टी अध्यक्ष और नेताओं के आदेश के मुताबिक 6 फरवरी यानी कल केवल 10 सदस्य शपथ लेंगे। मैं दिल्ली में हमारे नेताओं से मिलूंगा और फिर हम मंत्रिमंडल में अन्य लोगों को शामिल करने का फैसला लिया जाएगा।

आगे कहा कि उमेश कट्टी को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर कोई संदेह नहीं है, उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा, लेकिन इस विस्तार में उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना मुश्किल है। मैं उनसे बात करूंगा, उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

बीएस येदियुरप्पा ने दी थी जानकारी

बता दें कि 2 फरवरी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि 6 फरवरी को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। कर्नाटक में भाजपा के टिकट पर उपचुनावों में विधायक चुने गए जनता दल (सेक्युलर) JDS और कांग्रेस के 10 अयोग्य विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। यह भी खबर थी कि इस दौरान कुल 13 विधायक शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार राजभवन में 10:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। सीएम ने यह भी कहा था कि 13 में से 10 कांग्रेस और जेडीएस से भाजपा में शामिल हुए विधायक शपथ लेंगे।

भाजपा में शामिल हुए थे बागी विधायक

बात दें बीते साल यानी 2019 में तत्कालीन विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायकों को अयोग्य ठहराया था। जिसके बाद कार्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी को विधानसभा में विश्वास मत पेश करने में असफल रहे और 13 जुलाई को कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई थी। जिसके बाद राज्य में भाजपा ने सरकार बना लगी। वहीं बागी विधायक भाजपा में शामिल हो गए दिसंबर में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। इसके बाद से मंत्रीमंडल का विस्तार बीच में रूका हुआ था।

Tags

Next Story