Karnatak CD Scandal : कर्नाटक कोर्ट ने कई मीडिया हाउसों पर लगाई रोक, नहीं दिखा सकेंगे अश्लील वीडियो

Karnatak CD Scandal : कर्नाटक कोर्ट ने कई मीडिया हाउसों पर लगाई रोक, नहीं दिखा सकेंगे अश्लील वीडियो
X
कर्नाटक में एक भाजपा (BJP) नेता की अश्लील वीडियो सामने आने के बाद अब 6 और मंत्री कोर्ट के दरवाजे पर पहुंचे और सीडी पब्लिक में न दिखाई जाए।

कर्नाटक में एक भाजपा (BJP) नेता की अश्लील वीडियो सामने आने के बाद अब 6 और मंत्री कोर्ट के दरवाजे पर पहुंचे और सीडी पब्लिक में न दिखाई जाए। इसको लेकर कोर्ट (Court) में याचिका दी। जिस पर कोर्ट ने अश्लील वीडियो दिखाने पर रोक लगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्स फॉर जॉब स्कैंडल में फंसे कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश जराकिहोली (Ramesh Jarkiholi) के मामले में बीजेपी सरकार को थोड़ी राहत मिली है। कर्नाटक की एक कोर्ट ने 67 मीडिया हाउस पर सीडी दिखाने पर रोक लगा दी है।

अदालत ने शनिवार को कर्नाटक के साठ मीडिया हाउसों को कर्नाटक के छह मंत्रियों के खिलाफ किसी भी अपमानजनक सामग्री को दिखाने पर रोक लगा दी है। बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के 6 मंत्रियों के खिलाफ रमेश जारकीहोली से जुड़े कथित सीडी कांड के सिलसिले में कोई भी कंटेंट दिखाने पर रोक लगा दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के मंत्रियों में ए शिवराम हेब्बार, बीसी पाटिल, एचटी सोमशेखर, के, सुधाकर, केसी नारायण गौड़ा, और बैराठी बसवराज ने कोर्ट से अपील की थी। कोर्ट ने मीडिया को किसी भी कार्य को करने या असत्यापित समाचार प्रकाशित करने से भी रोक दिया है। कोई भी खबर मिर्च मसाला लगाकर नहीं देखा सकेंगे। बता दें कि अतिरिक्त सिटी सिविल और सेशन जज ने अंतरिम आदेश जारी किया है। बता दें कि जल संसाधन मंत्री रमेश जारखोली को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जिसमें जॉब के नाम पर संबंध बनाने की खबरे मीडिया में चल रही हैं। मामला सामने आने के बाद उन्होंने 24 घंटे के भीतर इस्तीफा दे दिया।

Tags

Next Story