कर्नाटक के डिप्टी सीएम के घर में फैला कोरोना का कहर, परिवार के 8 सदस्य हुए संक्रमित

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री (Karnataka Deputy Chief Minister) गोविंद करजोल (Govind Karjol) के घर के 8 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं उनके बेटे डॉ गोपाल करजोल 23 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए दी है।
गोपाल करजोल ने किया ट्वीट
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा पुत्र डॉ गोपाल करजोल पिछले 23 दिनों से कोरोना संक्रमित है। इस कारण से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। मेरी पत्नी हाल ही में कोरोना से ठीक होकर घर आई है। मैं 19 दिन तक अस्पताल में भर्ती था। अब मैं भी ठीक हुआ हूं। उन्होंने बताया कि अभी तक मेरे परिवार के 8 सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में न जाने का जताया अफसोस
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित इलाकों में वो नहीं जा पा रहे हैं। इसका कारण ये है कि उन्हें डॉक्टरों ने लंबी यात्रा करने से मना किया है। हालांकि वो लगातार उन जिलों में नजर रख रहे हैं। बता दें कि उपमुख्यमंत्री विधानसभा सत्र के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
कई मंत्री हो चुके हैं संक्रमित
अभी तक राज्य के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, उप मुख्यमंत्री डॉ. सी.एन. अश्वथ नारायण, वन मंत्री आनंद सिंह, सामाजिक कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलू, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कमार, कृषि मंत्री बी सी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एस शिवकुमार का नाम भी शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS