Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कल मतदान, इन बूथ पर होगी खास नजर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा के चुनाव (Election) के लिए प्रचार अभियान कल सोमवार यानी 8 मई को थम गया था। लोकसभा चुनावों से पहले कर्नाटक (Karnataka) का चुनाव कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। अब हर किसी को कल यानी बुधवार 10 मई को मतदान (Voting) का इंतजार है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) ने टक्कर देने के लिए खूब मेहनत की। वहीं, इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता और सीट
कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। इन 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके लिए कल यानी 10 मई को वोटिंग होगी और नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। यहां कुल 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 2.59 महिला और 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। वहीं, 16,976 मतदाता 100 से अधिक आयु के हैं। इसके साथ ही 4,699 ट्रांसजेंडर हैं और 9.17 लाख पहली बार के वोट करेंगे। चुनाव आयोग कमजोर आदिवासी समूहों और ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष बूथ स्थापित करेगा।
यह भी पढ़ें:- PM Modi का कर्नाटक के बाद Rajasthan कूच, कल देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
कर्नाटक में कुल बूथ
कर्नाटक में वोटिंग के लिए कुल 58,282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 28,866 शहरी क्षेत्रों में आते हैं। चुनाव आयोग ने संवेदनशील बूथों की पहचान कर विशेष व्यवस्था की है। इसके साथ ही पहली बार चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से ज्यादा और विकलांग लोगों के लिए घर से मतदान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
इन विधानसभा क्षेत्र पर रहेगी खास नजर
शिगगांव
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
कनकपुरा
इस सीट से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव मैदान में हैं।
चन्नापटना
यहां कर्नाटक के दो बार के मुख्यमंत्री रहे एचडी कुमारस्वामी चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक में जेडीएस अपने आप को किंगमेकर बताती रही है।
शिकारीपुरा
इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को अपना प्रत्याशी बनाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS