Karnataka Election 2023: कर्नाटक का विकास नहीं ATM ढ़ूंढ रही कांग्रेस- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) कर्नाटक (Karnataka) दौरे पर हैं। इस दौरान शाह ने आज यानी सोमवार को हुबली (Hubli) में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार (Former Chief Minister Jagadish Shettar) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शेट्टार को पता है कि उसे पार्टी से क्यों हटाया गया है। वहीं, शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ दो लिंगायत मुख्यमंत्री (Two Lingayat Cief Ministers) बनाए हैं। शाह ने दावा किया कि पूरा लिंगायत समुदाय बीजेपी के साथ है। इस बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है।
कर्नाटक में पिछले 4 साल में 55 लाख रोजगार के सृजन किए- शाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगदीश शेट्टार (Jagdish Shettar) के बारे में सवाल पूछे जाने पर शाह ने कहा कि शेट्टार को पता है कि उन्हें पार्टी से क्यों निकाला गया है। उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कांग्रेस ये चुनाव हार रही है। हुबली की जनता ने हमेशा बीजेपी को वोट दिया है, किसी व्यक्ति को नहीं। हुबली के अंदर बीजेपी वोटर एकमुश्त है। यहां एक बार फिर से बीजेपी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में इस देश का पहला सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Semiconductor Manufacturing Plant) स्थापित करने के लिए MoU साइन किया गया है। हमने कर्नाटक में पिछले 4 साल में 55 लाख रोजगार (Employment) के सृजन किए हैं।
बीजेपी ने सभी जाति को एक साथ रखने का प्रयास किया
अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए सवाल पूछा कि कांग्रेस ने लिंगायत को लेकर क्या किया है। कांग्रेस वालों ने इतिहास में सिर्फ 2 लिंगायत मुख्यमंत्री बनाए, फिर उन्हें अपमानित कर पार्टी से निकाल दिया। बीजेपी ने हमेशा से सभी जाति को एक साथ रखने का प्रयास किया है, सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कर्नाटक के विकास से कोई मतलब नहीं है, कांग्रेस तो सिर्फ अपना एटीएम (ATM) ढ़ूंढ़ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS