BJP छोड़कर Congress जॉइन करने पर भी हारे पूर्व CM शेट्टार, छलका दर्द

BJP छोड़कर Congress जॉइन करने पर भी हारे पूर्व CM शेट्टार, छलका दर्द
X
Karnataka Elections Result 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट पर भाजपा के महेश तेंगिनाकाई से हार गए।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट पर भाजपा के महेश तेंगिनाकाई से हार गए। वह भाजपा से टिकट काटे जाने को लेकर नाराज थे और कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस (Congress) का हाथ थामा था। चुनाव के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपनी हार की प्रमुख वजह बताई है।

बोले- धनबल के कारण हुई हार

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से भाजपा (BJP) के उम्मीदवार महेश तेंगिनाकाई को 95064 वोट मिले, जबकि जगदीश शेट्टार को कुल 60775 वोट प्राप्त हुए। लिंगायत समुदाय के सबसे बड़े नेता को उसके ही शिष्य के हाथों चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि धनबल के कारण मेरी हार हुई है। धन वर्तमान समय में बहुत कुछ बदल सकता है। साथ ही, उन्होंने बीजेपी छोड़ने के सवाल पर भी जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने उनके साथ पर्याप्त नहीं किया था।

पिछले महीने ही थामा था कांग्रेस का हाथ

10 मई को हुए चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद पिछले महीने शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफे की घोषणा की थी। जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस जॉइन करने के बाद लिंगायत समुदाय के नेता ने कहा था कि बीजेपी के कई लोगों की वजह से मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा हूं। कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब जगदीश शेट्टार ने विपक्ष के बड़े नेता की भूमिका निभाई थी।

Also Read: कर्नाटक जीतने के बाद भी कांग्रेस की राह मुश्किल, सता रहा ये डर

सिद्दारमैया और शिवकुमार के आवास के बाहर लगे पोस्टर

कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस की जीत के बाद सीएम (CM) चेहरे को लेकर भी पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री की रेस में केवल दो ही नाम है, एक कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का और दूसरा नाम कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार। इन दोनों के समर्थन में इनके आवास के बाहर पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं।

Tags

Next Story