एचडी कुमारस्वामी बोले- कांग्रेस से हाथ मिलकर 12 साल का भरोसा खोया, बीजेपी से दोस्ती रहती तो मैं..

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि मैंने कांग्रेस से हाथ मिलाकर 12 साल का भरोसा खो दिया है। एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस से हाथ मिलाकर पार्टी ने राज्य की जनता के बीच बनाया और 12 साल तक बरकरार रखा गया भरोसा खो दिया है। मैं कांग्रेस के जाल में फंस गया था। इसके अलावा कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी उन्हें इतना बड़ा धोखा नहीं दिया था।
मैसूर में पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यदि मैं भारतीय जनता पार्टी से अच्छे संबंध बनाए रखता तो अभी भी मुख्यमंत्री होता। मैंने साल 2006-07 में (मुख्यमंत्री के तौर पर) कर्नाटक की जनता का भरोसा हासिल किया था। उस 12 साल के भरोसे को मैंने कांग्रेस से हाथ मिलाकर खो दिया है। मुझे कांग्रेस से हाथ मिलना नहीं चाहिए था। जिसने जद (एस) को भारतीय जनता पार्टी की 'बी' टीम कहकर उसके खिलाफ अभियान चलाया था। लेकिन पार्टी सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के रुख के कारण वह गठबंधन की सरकार बनाने के लिए तैयार हो गए थे। 'मेरी पार्टी को अपनी मजबूती खोकर उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मैं एचडी देवगौड़ा की भावनाओं के चलते जाल में फंस गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2018 में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में जब किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। तब एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस- जद(एस) ने मिलकर गटबंधन की सरकार बनाई थी। जद(एस) ने नेता एचडी कुमारस्वामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। साल 2019 में दोनों पार्टियों ने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इस चुनाव के बाद गठबंधन में आंतरिक मतभेद पैदा हो। कुछ विधायकों की बगावत के चलते गठबंधन सरकार गिर गई थी।
एचडी कुमारस्वामी के बयान पर सिद्धारमैया ने किया पलटवार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने एचडी कुमारस्वामी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे 'झूठ बोलने में' माहिर हैं और आंसू बहाना उनके परिवार की पुरानी आदत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS