कर्नाटक बाढ़ : CM ने PM से लगाई 3000 करोड़ मदद की गुहार

देश में इस समय कई राज्य भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पीएम मोदी से 3,000 करोड़ के राहत पैकेज की मांग की है।
गौरतलब है कि प्रदेश में 1 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है जिससे सारी नदियां उफान पर हैं। 14 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। जहां बचाव दल लोगों तक राहत समाग्री पहुंचाने में लगा हुआ है साथ ही खतरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रदेश में बाढ़ से अबतक करीब 40 लोगों के मरने की खबर है। 14 ऐसे लोग भी हैं जिनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। राज्य सरकार समय समय पर राहत कार्यों के लिए पैसा जारी कर रही है पर वह नाकाफी साबित हो रहा है।
Karnataka Chief Minister & BJP leader, BS Yediyurappa arrives in Mangaluru to visit rain and flood-affected areas. #KarnatakaRains pic.twitter.com/yZs0ABSRHa
— ANI (@ANI) August 12, 2019
प्रदेश में ढाई हजार किलो मीटर सड़के छतिग्रस्त हुई हैं। उसे ही बनाने में करीब 15 सौ करोड़ रुपए लगेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में खेतो में लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। 1,57,498 लोग राहत सीविरों में शरण लिए हुए हैं वह जल्द से जल्द मौसम के बेहतर होने की प्राथर्ना कर रहे हैं।
सीएम बी.एस येदियुरप्पा लगातार बाढ़ प्रबावित इलाको का जायजा ले रहे हैं। आगामी 16 अगस्त को वह बाढ़ की समस्या को लेकर पीएम मोदी से मिलने दिल्ली आ सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS