Karnataka: गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश में समुद्र में डूबकर व्यक्ति की मौत, दो लड़कियों से था अफेयर

Karnataka: गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश में समुद्र में डूबकर व्यक्ति की मौत, दो लड़कियों से था अफेयर
X
पुलिस ने कहा कि एलियार पाडवु के लॉयड डिसूजा के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने दोनों महिलाओं को सोमेश्वर बीच पर बुलाया था। जब महिलाओं को पता चला कि लॉयड डिसूजा उन्हें धोखा दे रहा है। तो उनमें आपस में बहस हो गई।

कर्नाटक के सोमेश्वर में एक व्यक्ति की समुद्र में डूबकर मौत हो गई है। व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड को डूबने से बचाने के लिए समुद्र में कूद गया था। 28 वर्षीय व्यक्ति का दो लड़कियों से अफेयर चल रहा था। पुलिस ने कहा कि एलियार पाडवु के लॉयड डिसूजा के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने दोनों महिलाओं को सोमेश्वर बीच पर बुलाया था। जब महिलाओं को पता चला कि लॉयड डिसूजा उन्हें धोखा दे रहा है। तो उनमें आपस में बहस हो गई।

दो महिलाओं में एस एक ने कहा कि वह ये कतई स्वीकार नहीं कर सकती कि उसका प्रेमी किसी और से प्यार कर सकता है। इसके बाद महिला अपनी जान लेने के लिए समुद्र में कूद गई। जिस पर लॉयड ने भी उसे बचाने के लिए गोता लगा दिया। लॉयड ने महिला को बचाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वह खुद धाराओं में फंस गया और उसका सिर एक चट्टान से टकरा गया। राहगीरों ने उसे पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लॉयड के द्वारा बचाई गई महिला अस्पताल में भर्ती है। इस मामले के संबंध में उल्लाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि लॉयड गोल्फ में काम कर रहा था, लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद कर्नाटक में अपने मूल स्थान पर लौट आया था। पिछले साल उसकी उन दो महिलाओं से दोस्ती हो गई, जिन्हें वे पहले से जानता था। जब वह एक महिला के साथ संबंध में था, तो उसने दूसरी के साथ संबंध शुरू कर दिए। इनके बीच झगड़ा तब शुरू हुआ जब उसकी गर्लफ्रेंड को मालमू हुआ कि वे किसी और के साथ भी अफेयर में है।

Tags

Next Story