प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- घर में रखे तेजधार... जिहादियों को उसी भाषा में देना होगा जवाब

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी भाजपा नेता और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP leader Pragya Singh Thakur) ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी (Controversial statement) की है। जिससे राजनीतिक खेमे में हलचल मच गई है। प्रज्ञा ठाकुर ने यह टिप्पणी कर्नाटक के शिमोगा में एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदुओं के सम्मान पर हमला करता है तो हिंदुओं को जवाब देने का पूरा अधिकार है।
उन्होंने कर्नाटक (Karnataka) में हुई एक हिंदू कार्यकर्ता की मौत को लेकर यह बात की। प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने समुदाय से अपील की कि वे कम से कम अपने घरों में धारदार चाकू रखें क्योंकि सभी को अपनी सुरक्षा का अधिकार है। ठाकुर ने कहा कि लव जिहाद (Love Jihad) दरअसल जिहाद उनकी परंपरा है। कुछ नहीं होता तो वे लव जिहाद करते हैं।
प्यार भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं। हम (हिन्दू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है। हिंदू जागरण वैदिके के सम्मेलन में बोलते हुए प्रज्ञा ने कहा, 'सन्यासी कहते हैं कि भगवान की बनाई इस दुनिया में सभी पापियों का खात्मा हो। अगर ऐसा नहीं किया गया तो यहां प्यार की असली परिभाषा नहीं बचेगी।' तो उन्हें जवाब दो।" जो लव जिहाद (Love Jihad) जैसी वारदातों में शामिल हैं। अपनी लड़कियों को बचाओ, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।"
प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि अगर आपके घर में हथियार नहीं है तो सब्जी काटने के लिए तेज चाकू रखें। कौन जानता है कि कब किस तरह की स्थिति हो जाए। सभी को अपनी सुरक्षा का अधिकार है। अगर कोई हमारे घरों में घुसकर हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS