Karnataka: 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुई सोनिया गांधी, लंबे अंतराल बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Karnataka: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, लंबे अंतराल बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा
X
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार (यानि आज) को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं। केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है।

कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार (यानि आज) को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं। भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुका तक जाएगी। सोनिया गांधी ऐसे समय में कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर बवाल मचा हुआ है। इससे पहले बुधवार को सोनिया गांधी ने विजयादशमी (Vijayadashami) पर एचडी कोटे विधानसभा (HD Kote Assembly) क्षेत्र स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

साथ ही उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी के साथ दशहरा मनाया। सोनिया गांधी 3 अक्टूबर को कर्नाटक में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने के लिए मैसूर पहुंची थीं। वह एक निजी रिसॉर्ट में रह रही थी।

बता दें लंबे समय के बाद सोनिया गांधी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करा रही थीं। उस समय उनकी मां का भी देहांत हो गया था। सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल भी इटली गए थे। सोनिया कुछ दिन पहले ही भारत लौटी हैं।


Tags

Next Story