कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'हर घर तिरंगा' अभियान ने पकड़ा जोर, तस्वीरें देखकर आप भी गर्व से झूम उठेंगे

कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'हर घर तिरंगा' उत्सव की मुहिम जोर पकड़ रही है। देश के तमाम स्थानों पर बाइक रैली निकालकर लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने आवास और प्रतिष्ठानों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। खास बात है कि अभी से हर जगह तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा है। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी तमाम अपडेट्स यहां पढ़िये...
जेपी नड्डा ने भी बाइक रैली को रवाना किया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास से तिरंगा रैली को रवाना किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/pxfLX72Zvg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022
राजौरी में बीएसएफ के जवान तिरंगा लेकर निकले
जम्मू कश्मीर के राजौरी में बीएसएफ की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में जवानों के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीएसएफ के डीआईजी डीएस सिंधु ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक से तिरंगा रैली निकाली गई। लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और उत्सव मनाएं।
#WATCH भारत-तिब्बत सीमा: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की सभी महिला सैनिकों ने एक गश्ती (17,000 फीट) पूरी की। विशेष गश्त की थीम आजादी का अमृत महोत्सव और 'हर घर तिरंगा' पर आधारित थी। #HarGharTiranga
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022
(सोर्स: ITBP) pic.twitter.com/M0tIT4ck3M
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा रैली को किया रवाना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान यहां 20 लाख परिवारों तक पहुंचेगा। लोगों में जोश है। आजादी का आंदोलन या दूसरे आंदोलन हों, यहां के लोगों ने हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लिया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/qUAQSH96I7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022
गुजरात में तिरंगा की मांग बढ़ी
गुजरात के राजकोट में खादी ग्रामोद्योग भवन में तिरंगा की मांग बढ़ गई है। भवन के प्रबंधक ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोग तिरंगा काफी खरीद रहें। पिछले साल करीब डेढ़ से दो लाख की बिक्री हुई थी, लेकिन इस बार करीब 10 लाख की बिक्री होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS