केरल प्लेन हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई संवेदना

केरल में आज एक बड़े प्लेन हादसे के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 121 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी मिली है कि इस हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी मलप्पुरम के एसपी ने दी है।
कोंदोत्ती पुलिस ने दी जानकारी
कोंदोत्ती पुलिस ने बताया कि यह प्लेन दुबई से कोझिकोड आ रही थी। लैंडिंग के दौरान करीब 7 बजकर 45 मिनट पर प्लेन फिसल गई। सूत्रों मे मुताबिक, लैंडिंग के दौरान दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया (IX-1344) फ्लाइट का आगे का हिस्सा अलग हो गया।
मलप्पुरम के एसपी ने कहा कि इस हादसे में दोनों पायलटों सहित कुल 18 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं 121 यात्री जख्मी हो गए हैं। इसमें से 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दो टुकड़ों में बंटी प्लेन
बता दें कि फ्लाइट में कुल 191 यात्री सवार थे। इसमें 10 बच्चे और दो पायलट सहित 6 क्रू मेंबर्स शामिल थे। जानकारी मिली है कि फ्लाइट रनवे-10 पर लैंडिंग के दौरान घाटी में जाकर गिर गई। इस दौरान प्लेन के दो टुकड़े हो गए।
प्रधानमंत्री ने जताई संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोझिकोड़ में हुए प्लेन हादसे से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों की इस हादसे में मौत हो गई, उनके लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मैंने केरल के सीएम से इस बारे में बात की। प्रशासन मौके पर मौजूद है और हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Pained by the plane accident in Kozhikode. My thoughts are with those who lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. Spoke to Kerala CM regarding the situation. Authorities are at the spot, providing all assistance to the affected: PM Narendra Modi (File pic) pic.twitter.com/h18CVPEjGH
— ANI (@ANI) August 7, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS