Kerala Assembly Election: मेट्रो मैन ई श्रीधरन को CM उम्मीदवार बना सकती है भाजपा, इस दिन करेगी घोषणा

Kerala Assembly Election: मेट्रो मैन ई श्रीधरन को CM उम्मीदवार बना सकती है भाजपा, इस दिन करेगी घोषणा
X
Kerala Assembly Election: पश्चिम बंगाल और केरल (West Bengal and Kerala) सहित पांच राज्यों में विधानसभा (Assembly) के चुनाव होने वाले है। केरल में भाजपा ने अपना सीएम पद का उम्मीदवार (CM Candidate) खोज लिया है। भाजपा (BJP) ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को केरल (Kerala) में अपना सीएम पद का दावेदार चुना है।

Kerala Assembly Election: पश्चिम बंगाल और केरल (West Bengal and Kerala) सहित पांच राज्यों में विधानसभा (Assembly) के चुनाव होने वाले है। केरल में भाजपा ने अपना सीएम पद का उम्मीदवार (CM Candidate) खोज लिया है। भाजपा (BJP) ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को केरल (Kerala) में अपना सीएम पद का दावेदार चुना है। प्रदेश भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने इस बात का खुलासा किया है। इससे पहले इस साल मार्च-अप्रैल में होने जा रहे केरल विधानसभा चुनाव (Kerala assembly election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य यूनिट ने बुधवार को 16 सदस्यीय राज्य चुनाव समिति का गठन किया था, जिसमें 'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन (E Sreedharan) भी शामिल हैं। केरल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के। सुरेंद्रन (K. Surendran) ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अनुमति से 16 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में सुरेंद्रन और श्रीधरन के अलावा, वी. मुरलीधरन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन, ओ राजगोपाल विधायक, सीके पद्मनाभन, पीके कृष्णदास और राज्य महासचिव एमटी रमेश भी शामिल हैं। इस बीच पार्टी में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वहीं, 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) राज्य के दौरे पर आने वाले हैं और राज्य में भाजपा की चल रही 'विजय यात्रा' के समापन समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली के विकास में ई श्रीधरन का है महत्वपूर्ण योगदान

आपको बात दें कि ई श्रीधरन को दिल्ली के विकास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है जिन्होंने दिल्ली मेट्रो को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता मेट्रो की संरचना भी तैयार की थी। ई श्रीधरन को पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। ई श्रीधरन पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। उनका जन्म 12 जून 1932 को केरल के पलक्कड़ में पत्ताम्बी में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई पलक्कड़ के बेसल ईवैनजेलिकल मिशन हायर सेकंड्री स्कूल से हुई। इसेक बाद कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने पालघाट स्थित विक्टोरिया कॉलेज से की और सिविल इंजिनियरिंग की पढ़ाई आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा स्थित 'गवर्नमेंट इंजिनियरिंग कॉलेज' से पूरी की।

केरल की जनता को है दिल्ली जैसे विकास की उम्मीद

ई श्रीधरन पर जीवन में कोई आरोप नहीं लगा है, लेकिन अब श्रीधरन राजनीति में आ गए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के समय एक बात अकसर सुनने को मिलती थी कि कितना भी बड़ा संत एक बार चुनाव लड़ जाए तो उसकी पीढ़ियों का खोट सुनने को मिल जाएगा। वहीं केरल की जनता उनसे विकास की भरपुर उम्मीद लगा रही है। भाजपा ने भी उनसे केरल में बदलाव की उम्मीद लगा रही है।

Tags

Next Story