Kerala Election 2021: केरल कांग्रेस उपाध्यक्ष केसी रोजाकुट्टी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Kerala Election 2021:  केरल कांग्रेस उपाध्यक्ष केसी   रोजाकुट्टी ने पार्टी से दिया इस्तीफा
X
केरल में विधानसभा चुनाव (Kerala Election 2021) से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और एआईसीसी की वरिष्ठ सदस्य के. सी. रोजाकुट्टी (KC Rosakutty) इस्तीफा दे दिया।

केरल में विधानसभा चुनाव (Kerala Election 2021) से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और एआईसीसी की वरिष्ठ सदस्य के. सी. रोजाकुट्टी (KC Rosakutty) इस्तीफा दे दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कई बार चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया है। मैं पार्टी में गुटबाजी से तंग आ चुकी हूं इसलिए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

विधानसभा चुनावों से पहले केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) की उपाध्यक्ष केसी रोजाकुट्टी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी से इस्तीफे की वजह भी उन्होंने बताई। वह सुल्तान बाथरी निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक और केरल महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। साथ तौर पर पार्टी की गुटबाजी से परेशान थीं।

इससे पहले 14 मार्च को केरल कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष लथिका सुभाष ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद केपीसीसी मुख्यालय में अपना सिर फोड़ लिया था। इसके बाद 15 मार्च को सुभाष के पद छोड़ने के बाद, कई अन्य नेताओं ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के सचिव रमानी पी नायर और तिरुवनंतपुरम में 23 जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कन्नूर में सात-ब्लॉक अध्यक्षों सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि केरल में 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होगा और 2 मई को केरल समेत अन्य 4 राज्यों के चुनाव परिणाम भी आएंगे।





Tags

Next Story