केरल में बाढ़ का खतरा, सभी 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी, 14 की अबतक मौत

बारिश के बाद कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन के हालात बन गए हैं। इस वक्त केरल में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के बाद कई राज्यों में मौसम की मार जारी है।
केरल में रात भर बारिश हुई है। जिसकी वजह से कई जिलों में पानी भर गया है और बाढ़ के हालात बन गए हैं। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने इडुक्की में बारिश के कहर के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
मौसम विभाग ने सभी जिलों इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड के लिए अलर्ट जारी किया है। लेकिन एक जिले के लिए रेड अलर्ट जारी। त्रिशूर, पलक्कड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) ने मैसूरु से मदिकेरी और मैसूरु से एच डी कोटे सड़क पर भारी बारिश और पानी की वजह से बंद कर दिया गया है। केरल सरकार ने राज्य भर के सभी स्कूलों में एक दिन के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है।
Karnataka State Road Transport Corporation (KSRTC): Mysuru to Madikeri & Mysuru to H D Kote Road closed due to heavy rains and water overflowing. #KarnatakaRains pic.twitter.com/7nNcLkn7VE
— ANI (@ANI) August 9, 2019
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, 22,165 लोगों को सुरक्षा के लिए निकाला गया है और राज्य भर में 315 शिविरों में रखा गया है। केरल के वायनाड के पुथुमाला में भूस्खलन हुआ। बचाव अभियान जारी है।
Kerala: A landslide occurred in Puthumala, Wayanad, yesterday. Rescue operations underway. More details awaited. #KeralaRain pic.twitter.com/zafdjYrujz
— ANI (@ANI) August 9, 2019
केरल में 11 अगस्त (रविवार) दोपहर 3 बजे तक कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात के छोटे उदेपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ के कारण हसन नदी लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है।
Kerala: Operations suspended at the Cochin International Airport till 11th August (Sunday), 3 pm. pic.twitter.com/eTueBv1500
— ANI (@ANI) August 9, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS