शिकारी खुद बन गया शिकार, केरल में तेंदुए को पकाकर खा गए लोग

शिकारी खुद बन गया शिकार, केरल में तेंदुए को पकाकर खा गए लोग
X
केरल के इडुकी में कुछ लोगों ने अपने घर के पास करीब 100 मीटर के क्षेत्र में जाल बिछाया था। इसमें करीब 50 किलोग्राम का एक तेंदुआ जंगल से निकलकर फंस गया था। इसके बाद ये लोग इस तेंदुए को छोड़ने के बजाय उसको काटकर उसका मांस पकाकर खा गए।

अपने गुजारे के लिए जंगली जानवरों को आपने शिकार करते देखा होगा। मगर कुछ लोग लालच के चलते इन बेजुबां जानवरों को मौत के घाट उतार रहे हैं। ऐसी ही एक खबर केरल से सामने आई है। केरल के इडुकी में कुछ लोगों ने अपने घर के पास करीब 100 मीटर के क्षेत्र में जाल बिछाया था। इसमें करीब 50 किलोग्राम का एक तेंदुआ जंगल से निकलकर फंस गया था। इसके बाद ये लोग इस तेंदुए को छोड़ने के बजाय उसको काटकर उसका मांस पकाकर खा गए। अब पुलिस ने इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस हैरान करने वाली घटना की जानकारी देते हुए मनकुलम रेंज ऑफिसर उधय सूरियां ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोस, बीनू, कुंजप्पन और विन्सेन्ट के रूप में हुई है। ये सभीमनकुलम, मुनिपारा के रहने वाले हैं। विनोद के खेत में तेंदुआ जाल में फंस गया था। उसके बाद विनोद ने अपने इन सभी साथियों को बुलाया और उसे मारकर पकाया और खाया।

रेंज ऑफिसर के अनुसार विनोद के घर से 10 किलो मांस भी बरमद हुआ है। इन सभी आरोपियों की योजना थी कि ये तेंदुए की खाल, नाखून और दांत तक बेच देंगे। बता दें कि तेंदुआ सं‍रक्षित वन्‍य जीव है। इसके शिकार करने पर 7 साल तक की जेल हो सकती है। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। बताया गया है कि जंगल से कई बार तेंदुए शिकार की तलाश में गांव तक आ जाते हैं।

Tags

Next Story