पंजाब का 'भिंडरावाले' अभी भी फरार, खालिस्तान की डिमांड और अजनाला कांड... जानिये कौन है अमृतपाल सिंह

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह से जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अमृतपाल फरार चल रहा है। पहले खबर आई थी कि पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है, लेकिन पुलिस ने देर रात दावा कि अमृतपाल फरार है, लेकिन उसे जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे पंजाब में रविवार दोपहर तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह को नकोदर के पास से पकड़ना चाहा, लेकिन उसे गाड़ी से उतरकर बाइक से फरार होते देखा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के गांव को सील कर दिया है। पंजाब सरकार अमृतपाल को गिरफ्तार करने के बाद गृह मंत्रालय के संपर्क में है।
कौन है अमृतपाल सिंह
वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह अक्सर विवादों में रहा है। उसका जन्म साल 1993 में हुआ था। उसके पंजाब में लाखों समर्थक हैं। अमृतपाल सिंह लगातार खालिस्तान की मांग करता रहा है। इससे पहले भी को कई दफा अपने बयान के कारण सुर्खियां में आ चुका है। अमृतपाल सिंह भिंडरावाले को अपना आदर्श मानता है। अमृतपाल अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है।
वह साल 2012 में किसी काम के सिलसिले में दुबई गया था। जब से वह दुबई से वापस भारत लौटा है तब से ही पंजाब में उनके समर्थक काफी बढ़ गए। अब वह खालिस्तानी समर्थक दीप सिद्धू के संगठन वारिस पंजाब दे का प्रमुख बन गया है। दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अमृतपाल को कई दफा स्वघोषित खालिस्तानी को समर्थन करते और अलग सिख राज्य की मांग करते देखा गया है।
बता दें कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के काफिले का पीछा पंजाब पुलिस आज शनिवार सुबह से ही लगातार कर रही थी। अमृतपाल सिंह का काफिला आज जैसे ही महतपुर के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया। हालांकि, इस बीच तीसरी गाड़ी में सवार अमृतपाल सिंह फरार होने में कामयाब हो गया, लेकिन पुलिस ने लगातार पीछा किया। पहले खबर आई कि अमृतपाल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, लेकिन बाद में पुलिस ने दावा किया कि वो फरार होने में कामयाब रहा है। हालांकि पुलिस ने संगठन के 78 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS