Amritpal Singh: दिल्ली की सड़कों पर बेखौफ घूमता दिखा अमृतपाल सिंह! CCTV में नजर आया भगोड़ा खालिस्तानी, देखें Video

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। अमृतपाल को पकड़ने के लिए खुफिया एजेंसियां दिन रात एक किए हुए है। इस बीच अमृतपाल सिंह को लेकर एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें वह दिल्ली की सड़क पर बेखौफ घूमता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी वीडियो दिल्ली के मधु विहार का बताया जा रहा है। इस सीसीटीवी में अमृतपाल सिंह बिना पगड़ी के नजर आ रहा है। इसके साथ ही अमृतपाल ने पुलिस से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा है और उसके लंबे-लंबे खुले बाल दिख रहे हैं।
वहीं, इस संबंध में खुफिया एजेंसी को जांच में पता चला है कि अमृतपाल दिल्ली भी आया था और यह सीसीटीवी फुटेज मधु विहार इलाके का है। यह सीसीटीवी फुटेज 21 मार्च का है। अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की कार्रवाई से डरकर भागा था। इसके साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि अब वो शायद नेपाल पहुंच गया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस एजेंसियों का कहना है कि उसे अमृतपाल के पाकिस्तानी लिंक का नया सबूत भी हाथ लगा है।
बता दें कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी, इसके बाद से अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस उसे पकड़ने लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने उसके कई साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पंजाब सरकार ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया है। पुलिस उसके परिवार से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। अमृतपाल सिंह पुलिस लगातार ट्रैक कर रही है। इसी बीच अमृतपाल सिंह को लेकर एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो दिल्ली के मधु विहार का बताया जा है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों का कहना है कि शायद अमृतपाल सिंह नेपाल पहुंच गया है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS