Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, हाई अलर्ट पर पंजाब, NIA और CBI करेगी जांच

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह को कई साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पूरे पंजाब में कल तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह को नकोदर के पास से पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर अज्ञात जगह पर रखा है। जानकारी के अनुसार, अब इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की भी एंट्री होने जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI अमृतपाल के विदेशी फंड की जांच करेगी।
Internet services suspended in Punjab till Sunday: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2023
पुलिस ने अमृतपाल सिंह के गांव को सील कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है। वहीं, पंजाब सरकार अमृतपाल को गिरफ्तार करने के बाद गृह मंत्रालय के संपर्क में है।
बता दें कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के काफिले का पीछा पंजाब पुलिस आज शनिवार सुबह से ही लगातार कर रही थी। अमृतपाल सिंह का काफिला आज जैसे ही महतपुर के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया और दो गाड़ियों में सवार उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस बीच तीसरी गाड़ी में सवार अमृतपाल सिंह फरार होने में कामयाब हो गया, लेकिन पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को नकोदर के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। वहीं, पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बता दें कि इससे पहले वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी गुरिंदर सिंह पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुई गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, गुरिंदर सिंह देश छोड़कर भागने की फिराक में था, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। गुरिंदर सिंह से गुरु रामदास एयरपोर्ट से लंदन भागने की फिराक में था।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS