राहुल गांधी ने 'भाजपा' की चिट्ठी का दिया जवाब, कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी

राहुल गांधी ने भाजपा की चिट्ठी का दिया जवाब, कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी
X
Bharat Jodo Yatra: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 21 दिसंबर को राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा रोकने की मांग की थी। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने इसका जवाब दिया है। साथ ही, सलमान खुर्शीद ने भी कहा है कि यह यात्रा नहीं रुकेगी। जानिये राहुल ने जवाब में क्या लिखा...

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सियासत भी तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जहां राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की है तो वहीं कांग्रेस ने पलटवार भी किया है। यही नहीं, राहुल गांधी ने भी इस चिट्ठी का जवाब दिया है।

हरियाणा के मेवात जिले के नूंह में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए भाजपा बहाने बना रही है। उनका कहना है कि वे भारत की सच्चाई से डर गए हैं। नीचे पढ़िये राहुल ने क्या कहा...

अधीर रंजन ने भी साधा निशाना

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जब राहुल गांधी पदयात्रा करते हुए दिल्ली में आ रहे हैं, तब उनको ओमिक्रोन दिख रहा है। ओमिक्रोन के मामले अगस्त से पकड़े जा रहे हैं। अगर यह तब से आ रहे हैं, तो PM मोदी की गुजरात की रैलियों पर क्यों रोक नहीं लगी? मिलेट लंच क्यों हुआ? सदन बिना मास्क क्यों चला? उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी।

सलमान भी बोले- नहीं रुकेगी यह यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा की समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि कोविड से बचाव के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है, इसलिए यात्रा को रोकने के लिए तरह-तरह की आदेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा नहीं रुकेगी। साथ ही यह भी कहा कि यह यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी।

Tags

Next Story