बड़ी खबर: किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, 6 फरवरी को देशभर में करेंगे चक्का जाम

बड़ी खबर: किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, 6 फरवरी को देशभर में करेंगे चक्का जाम
X
किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशव्यापी सड़क जाम की घोषणा की है।

देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डरों पर बीते 68 दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी है। इसी बीच किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान किया है। संयुक्ता किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशव्यापी सड़क जाम की घोषणा की है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 6 फरवरी को पूरे देश में दिन में 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का चक्का जाम किया जाएगा।

इस किसान संगठन ने कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व को विस्तार दे दिया है। संसद ने पिछले साल सितंबर में तीन कृषि कानूनों को पारित किया था। मोर्चा ने घोषणा की कि किसान 6 फरवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक तीन घंटे के लिए सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों को जाम कर देंगे। अभी भी किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीन विवादास्पद कानूनों को रद्द करे।

Tags

Next Story