'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन से 12 घंटा का सफर 8 घंटे में होगा तय, जानें ट्रेन की खासियत और किराया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखा दी है। अब वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु 12 घंटे के सफर को आठ घंटे में तय कर सकेंगे। 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन रेगुलर नई दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली के बीच हफ्ते में 6 दिन चलेगी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।
'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन की खासियत
* 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन में 16 डिब्बे हैं।
* 16 डिब्बों में 1100 यात्री सफर कर सकते हैं।
* जिनमें 4 डिब्बे चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं।
* हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं।
* दिल्ली से लुधियाना के बीच ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
* 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन लुधियाना से कटरा के बीच 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
* 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन की औसत रफ्तरा 82 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
कितना है ट्रेन का किराया
* नई दिल्ली से कटरा तक का चेयर कार का किराया 1630 रुपये है।
* एक्ज़िक्यूटिव चेयर कार का किराया 3015 रुपये है।
'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन का टाइम-टेबल
* 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंच जाएगी।
* 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन दोपहर बाद 3 बजे से वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रवाना होकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
* 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मूतवी में भी रुकेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS