Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास, देश में पहली बार पानी के नीचे दौड़ी ट्रेन, देखें VIDEO

Kolkata Metro: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मेट्रो ने भारत में एक और इतिहास रचा दिया है। भारत में पहली बार मेट्रो ने हुगली नदी के नीचे यात्रा पूरी की है। बुधवार को मेट्रो ट्रेन नदी के तल से करीब 13 मीटर नीचे दौड़ी। इसका ट्रायल अंडरवाटर मेट्रो परियोजना के तहत हुआ। इसके लिए हुगली नदी के नीचे एक सुरंग का निर्माण किया गया है। वहीं, इस मेट्रो का सात महीने तक ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद मेट्रो को नियमित रूप से चलाया जाएगा। कोलकाता मेट्रो के नाम यह दूसरा ऐतिहासिक पल है। इसके पहले 1984 में देश में पहली मेट्रो की शुरुआत हुई थी।
मेट्रो रैक ने आज बुधवार को हुगली नदी को 11 बजकर 55 मिनट पर पार किया है। इस दौरान मेट्रो रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक एचएन जायसवाल और कोलकाता मेट्रो एमडी के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मेट्रो के अंदर मौजूद रहे। इसके साथ ही हावड़ा मैदान स्टेशन पर मेट्रो के पहुंचने पर रेड्डी ने पूजा की। वहीं, 11 बजकर 40 मिनट पर मेट्रो की वह रैक महाकरण से हावड़ा मैदान के लिए रवाना हुई और ठीक करीब 12 बजे हावड़ा मैदान पहुंची।
Kolkata Metro creates History!For the first time in India,a Metro rake ran under any river today!Regular trial runs from #HowrahMaidan to #Esplanade will start very soon. Shri P Uday Kumar Reddy,General Manager has described this run as a historic moment for the city of #Kolkata. pic.twitter.com/sA4Kqdvf0v
— Metro Rail Kolkata (@metrorailwaykol) April 12, 2023
वहीं, कोलकाता मेट्रो का जल्द ही हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक 4.8 किलोमीटर के भूमिगत खंड पर ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि इस खंड पर व्यावसायिक सेवाएं इस साल शुरू हो जाएंगी। इस खंड शुरू होने के बाद हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन हो जाएगा। इस स्टेशन की गहराई सतह से 33 मीटर नीचे है। यह सुरंग नदी में पानी की सतह से 32 मीटर की गहराई में बनाई गई है, जो अपने आप में इंजीनियर्स की बड़ी कामयाबी है।
इसके ट्रायल के बाद मेट्रो के अधिकारी ने कहा है कि यह ऐतिहासिक पल है। इस कार्य को पूरा करने में बहुत सी कई बाधाएं आई थी, लेकिन सभी बाधाओं को दूर करने के बाद हुगली नदी के नीचे बुधवार को रैक चलाने में हम सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता और आस-पास के लोगों को आधुनिक यातायात प्रदान करने की दिशा में यह क्रांतिकारी कदम है। अधिकारियों ने कहा कि यह कोलकाता के लोगों के लिए विशेष उपहार है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS