कुमार विश्वास खोज रहे हैं इस बच्चे को, कविता सुनकर हो गए हैं मोहित, आप भी सुनिए

कुमार विश्वास खोज रहे हैं इस बच्चे को, कविता सुनकर हो गए हैं मोहित, आप भी सुनिए
X
कुमार विश्वास एक बच्चे के कविता को सुनकर मोहित हो गए हैं। इसके बाद, उन्होंने इस बच्चे का एक वीडियो पोस्ट किया और सोशल मीडिया के माध्यम से ढूंढना शुरू कर दिया।

मशहूर कवि कुमार विश्वास अक्सर अपने कविता शैली से लोगों के दिलों में छाए रहते हैं। उनके कवि अंदाज ने ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित बनाए हुए हैं। जहां कुमार विश्वास हर दिन एक अलग ही अंदाज में कविता पेश करते हैं, वहीं इस बार सोशल मीडिया पर अपनी कविता पोस्ट करने के बजाय एक बच्चे की कविता को पोस्ट किया है।

दरअसल, एक बच्चे ने कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का लिखा गीत को उसी के अंदाज में पेश किया है। गीत की बोल है, है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय...जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं।

कुमार विश्वास ने इस गीत को देश के सैनिकों को समर्पित किया है। इसी गीत को एक बच्चे ने सुरीले आवाज में पेश किया है। इस गीत को सुनकर कुमार विश्वास खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बच्चे का वीडियो को शेयर किया।

कुमार विश्वास ने लिखा कि क्यूटनेस ओवरलोडेड। मेरी कविता को प्रस्तुत करने की उनकी शैली को देखो। महज चार या पांच साल की उम्र में इतना आत्मविश्वास और ऊर्जावान! कोई इस बच्चे का वीडियो भेज दिया, जो मेरे लिए अज्ञात है।

भगवान आपका भला करे। उन्होंने आगे लिखा कि अगर इस बच्चे को कोई जानता है तो प्लीज बताओ।

Tags

Next Story