कुमार विश्वास ने सीएम केजरीवाल को किया ट्वीट, बोले- गेट वेल सून

कुमार विश्वास ने सीएम केजरीवाल को किया ट्वीट, बोले- गेट वेल सून
X
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ने पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ने पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में खराश के बाद आइसोलेशन में रखा गया है

कवि और नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा कि गेट वेल सून अरविंद केजरीवाल। कुमार विश्वास के ट्वीट को कई लोगों ने रिट्वीट किया। वही 1 घंटे के अंदर 5000 से ज्यादा यूजर्स ने उनके ट्वीट को देखा है। अक्सर कुमार विश्वास केजरीवाल सरकार और अरविंद केजरीवाल पर हमेशा निशाना साधते हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने उनको गेट वेल सून लिखकर भेजा है।

जानकारी के लिए बता दें कि कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं। अन्ना आंदोलन से दोनों एक साथ आए। लेकिन राजनीतिक विचारधारा के बाद दोनों अलग हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बुखार और गले में खराश के बाद आइसोलेट किया गया है। वहीं मंगलवार को उनका को रोने टेस्ट किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ सीएम अरविंद केजरीवाल के अस्वस्थ होने पर कई विरोधी पार्टियों के नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली से बीजेपी के अध्यक्ष बने आदेश गुप्ता ने भी ट्वीट कर लिखा कि अरविंद केजरीवाल के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। तो फोन पर उनका हालचाल जाना। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाए।

Tags

Next Story