कांग्रेस मुख्यालय में कुमारी शैलजा ने किया राष्ट्रीय महासचिव का पदभार ग्रहण, सुरजेवाला ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस मुख्यालय में कुमारी शैलजा ने किया राष्ट्रीय महासचिव का पदभार ग्रहण, सुरजेवाला ने दी शुभकामनाएं
X
कांग्रेस मुख्यालय में नव मनोनीत कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके उन्हें राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला ने शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस मुख्यालय में नव मनोनीत कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला समेत कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की नव मनोनीत राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कुमारी शैलजा के पदभार ग्रहण करने पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि कुमारी शैलजा को कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ का प्रभार भी सौंपा था। जिम्मेदारी मिलने के बाद बीते सोमवार को कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची थीं। जहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया था। इसके साथ ही कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ में दिनभर होने वाली कई बैठकों में शामिल हुईं। इन बैठकों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेस के बड़े नेता रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और बैठकों में शामिल हुए।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का बस्तर से आए कलाकारों की टीम ने लोक पारंपरिक नृत्य के जरिए जोरदार स्वागत किया।

Tags

Next Story