लद्दाख: हादसे में घायल हुए 19 जवानों को पंचकूला एयरलिफ्ट किया गया, कई सैनिकों की हालत बेहद गंभीर

लद्दाख (Ladakh) में बीते शुक्रवार को 26 जवानों से भरी बस श्योक नदी (Shyok River) में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की जान चली (7 soldiers lost lives) गई और 19 जवान गंभीर (19 Jawans Seriously Injured) रूप से घायल हो गए। जिसके बाद तत्काल इलाज के लिए सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, हादसे के 1 दिन बाद यानी शनिवार को जानकारी सामने आई है कि जवानों की हालत गंभीर है।
इस वजह से सभी जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट करके पंचकूला स्थित चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया है। यहां पर सेना के डॉक्टरों और स्टाफ ने घायल जवानों का इलाज शुरू कर दिया है। जहां पर कई जवानों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि 27 मई को लद्दाख में 26 जवानों से भरी बस श्योक नदी में करीब 60 फीट गहराई में गिर गई थी। इसमें 7 जवानों की शहादत की पुष्टि हुई और 19 जवान घायल हुए। हादसे के बाद तत्काल जवानों का रेस्क्यू शुरू किया गया। चंडीगढ़ से वायुसेना के हेलीकॉप्टर की सहायता से जवानों को बाहर निकाला गया।
कई जवानों की हालत बेहद गंभीर
यहां से सभी घायल जवानों को प्रतापपुर स्थित अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सभी जवानों को एयरलिफ्ट करके पंचकूला स्थित चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया। घायल जवानों के आने से पहले ही सेना के डॉक्टर और पूरे स्टाफ को तैयार कर दिया गया था। घायल जवानों का इलाज जारी है। हालांकि, कई जवानों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
इन सात जवानों की हादसे में गई है जान
रिपोर्ट के मुताबिक, लद्दाख हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के नाम क्रमश: सूबेदार शिंदे, विजय राव सरजेराव, नायब सब गुरुदयाल साहू, एल/हव एमडी सैजल टी, नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS