लाहौर थिंक फेस्ट पर विवाद: शशि थरूर के बयान के बाद बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, जानें क्या है पूरा मामला

लाहौर थिंक फेस्ट पर विवाद: शशि थरूर के बयान के बाद बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, जानें क्या है पूरा मामला
X
लाहौर थिंक फेस्ट को लेकर कांग्रेस के नेता शशि थरूर विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल में जुड़े थे।

लाहौर थिंक फेस्ट को लेकर कांग्रेस के नेता शशि थरूर विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाहौर फेस्ट में जुड़े शशि थरूर ने कहा कि भारत कहीं ना कहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी को रोकने में कामयाब नहीं रहा है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शशि थरूर के बयान पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के बयान भारत का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि शशि थरूर तबलीगी जमात को लेकर सरकार पर कट्टरता और पक्षपात की बात पाकिस्तान में जाकर कहते हैं। ऐसे सवालों से भारत का पाकिस्तान में मजाक बनता है।

बीजेपी ने थरूर के बयान पर साधा निशाना

भाजपा ने लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल पर बोलते हुए शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता विश्व स्तर पर भारत को बदनाम कर रहे हैं। क्या आपको ऐसा नहीं लगता कि अब राहुल गांधी को राहुल लाहौरी कहना चाहिए। क्या सोनिया, राहुल, प्रियंका ने कभी पाकिस्तान के अपने अल्पसंख्यकों पर कुछ बोला? क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है।

शशि थरूर के इस बयान पर मच रहा घमासान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लाहौर फेस्टिवल में बोलते हुए मोदी सरकार की खिंचाई की थी। जिसमें भारत द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने पर सवाल उठाए। संबोधन में भारत का मजाक उड़ाते हुए थरूर ने तबलिगी जमात से जुड़े कई मुद्दों को उठाया और उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार को महामारी के बारे में सचेत किया था, लेकिन पीएम कार्रवाई करने में विफल रहे।

थरूर ने कहा कि भारत सरकार अच्छा काम नहीं कर रही है और लोगों को इस बात का एहसास है। राहुल गांधी ने फरवरी की शुरुआत में कहा था कि कोविड-19 को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, अन्यथा भारत को आर्थिक तबाही का सामना करना पड़ेगा।

Tags

Next Story