Lakhimpur Kheri Case : हिंसा में मारे गए किसानों की 'अंतिम अरदास' आज, प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी भी होंगे शामिल

Lakhimpur Kheri Case : हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास आज, प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी भी होंगे शामिल
X
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में मारे गए 4 किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को 'अंतिम अरदास (antim ardas) ' की जाएगी। किसानों के नेता राकेश टिकैत दावा है कि इसमें एक लाख किसान आएंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी

Lakhimpur Kheri Case : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Violence) में 3 अक्टूबर को हिंसा में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को 'अंतिम अरदास' (Antim Ardas) की जाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं किसानों के नेता राकेश टिकैत दावा है कि अंतिम अरदास में एक लाख किसान शामिल रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं। जल्द ही वह लखीमपुर के लिए रवाना होंगी। प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता भी अंतिम अरदास में शामिल होंगे। यह अरदास तिकुनिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। तिकुनिया वही स्थान है, जहां हिंसा हुई थी। कहा जा रहा है कि कई राज्यों के किसान इस अंतिम अरदास में शामिल होंगे। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा आज पूरे देश में शहीद किसान दिवस मनाएगा।

प्रियंका गांधी के साथ ही आरएलडी प्रमुख भी पहुंचेंगे लखीमपुर खीरी

प्रियंका गांधी के साथ ही आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी लखीमपुर के लिए अपने काफिले के साथ निकले हैं। पुलिस प्रशासन ने बरेली एयरपोर्ट पहुंचने पर जयंत चौधरी को रोका। इसके कुछ देर बाद उनके काफिले को निकलने की अनुमति दी गई। अब जयंत चौधरी पीलीभीत के रास्ते लखीमपुर खीरी के लिए जाएंगे। इसके बाद आरएलडी प्रमुख अरदास में शामिल होंगे।

Tags

Next Story