लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने सुमित जायसवाल समेत 4 को किया गिरफ्तार, घटना का है इकलौता गवाह

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड मामले में आज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लखीमपुर खीरी पुलिस एवं काइम ब्रांच की स्वाट टीम ने आज सुमित जायसवाल, शिशुपाल, नंदन सिंह बिष्ट और सत्य प्रकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सत्य प्रकाश त्रिपाठी के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर और तीन गोलियां बरामद कर नियमानुसार सीज की गई हैं। एसआईटी के विवेचक व अन्य अधिकारियों के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछतांछ कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। माना जा रहा है कि मामले में जल्द नए खुलासे हो सकते हैं।
#UPDATE | Lakhimpur Kheri violence: Accused Sumit Jaiswal, Shishupal, Nandan Singh Bisht and Satya Prakash Tripathi arrested by Lahimpur Kheri Police and SWAT team of Crime Branch.Licensed revolver and three bullets recovered from Satya Prakash Tripathi and seized. pic.twitter.com/q4cEWcjQoT— ANI UP (@ANINewsUP) October 18, 2021
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सुमित जायसवाल का घटना वाले दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में सुमित महिंद्रा थार जीप से उतरकर भागते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही सुमित फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी थार जीप से किसानों को कुचलने का आरोप आशीष मिश्रा मोनू पर लगा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लखीमपुर हिंसा मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को भारत सरकार में मंत्री पद से हटाकर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 6 घंटे देशव्यापी रेल रोको आंदोलन किया। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS