Lal Bahadur Shastri Jayanti: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार, पढ़कर बदल जाएगा आपका जीवन

Lal Bahadur Shastri Jayanti: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार, पढ़कर बदल जाएगा आपका जीवन
X
आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की आज (2 अक्टूबर 2019) 116वीं जयंती देश भर में मनाई जा रही है।

Lal Bahadur Shastri Jayanti : आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की आज (2 अक्टूबर 2019) 116वीं जयंती (Lal Bahadur Shastri 116th Birth Anniversary) मनाई जा रही है। पूरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित करने वाले लाल बहादुर शास्त्री हर उस नौजवान के लिए प्रेरणा का प्रतीक है जो अभावों में जी रहा है। लाल बहादुर शास्त्री केवल 16 वर्ष की उम्र में ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे। तो चलिए लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (Lal Bahadur Shastri Jayanti) पर हम आपको उनके अनमोल विचार बता रहा हैं जिन्हे पढ़कर आपका जीवन बदल जाएगा।

लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार..

1

अगर आप होशियार हैं, तो सारा संसार आपके समक्ष मुर्ख बनने के लिए आपका इंतजार कर रहा है।

2

कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरक़रार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।

3

हम खुद के के लिए ही नही बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

4

हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है लोगो में एकता स्थापित करना।

5

यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा।

6

आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है, पूरे देश को मजबूत होना होगा।

7

देश की तरक्की के लिए हमे आपस में लड़ने के बजाये गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

8

जैसा मैं दिखता हूं, उतना साधारण मैं हूं नहीं।

9

जब स्वतंत्रता औप अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एक मात्र कर्तव्य होता है।

10

यदि लगातार झगड़े होते रहेंगे तथा शत्रुता होती रहेगी तो हमारी जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।


नोट: ये विचार विभिन्न वेबसाइट्स ले लिए गए हैं...

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story